अल-मुअमदानी अस्पताल पर हमले के बाद ज़ायोनी सेना ने और भी अस्पतालों पर बमबारी करने की धमकी दी है। शनिवार शाम गाजा पट्टी के विभिन्न इलाकों पर ज़ायोनी सेना के हमलों के परिणामस्वरूप एक सौ दस से अधिक नागरिक शहीद हो गये हैं।
कुल मिलाकर गाजा में शहीदों की संख्या चार हजार चार सौ से अधिक हो गई है। गाजा पर ज़ायोनी सरकार के बर्बर हमलों और आवासीय घरों और मस्जिदों पर बमबारी के परिणामस्वरूप, अकेले शनिवार के दिन दो सौ फ़िलिस्तीनी शहीद और चार सौ से अधिक घायल हो गए हैं। 7 अक्टूबर से गाजा पट्टी पर ज़ायोनी सरकार के बर्बर हमलों में अब तक 4,400 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं, जिनमें 1,756 से अधिक बच्चे और लगभग 1,000 महिलाएँ शामिल हैं। इन हमलों में तेरह हज़ार फ़िलिस्तीनी घायल भी हुए।
गाजा पट्टी के चिकित्सा सूत्रों ने बताया है कि गाजा के विसैन्यीकृत क्षेत्रों पर कल रात की गई बमबारी के परिणामस्वरूप पचास फिलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।